अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके

इंफाल। आज यानी 20 जून, 2021 को सुबह-सुबह अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अरुणाचल प्रदेश में एक बजकर दो मिनट पर झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पैंगिन रहा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.1 रही। वहीं मणिपुर में सुबह एक बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके आए। मणिपुर के उकरुल जिले में स्थित शिरुई गांव में झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई।

राहत की बात यह रही कि दोनों ही राज्यों में इन झटकों से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर अबतक सामने नहीं नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार इन दोनों राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
जानें क्यों आता है भूकंप

दरअसल,पृथ्वी कई लेयर में बंटी हुई है और जमीन के नीचे कई तरह की प्लेट होती है। ये प्लेट्स आपस में फंसी रहती हैं, लेकिन कभी-कभी ये प्लेट्स खिसक जाती है, जिसके चलते भूकंप के झटके महूसस किए जाते हैं। कई बार इससे ज्यादा कंपन हो जाता है और इसकी तीव्रता बढ़ जाती है। देश में धरती के भीतर की परतों में होने वाली भोगौलिक हलचल के आधार पर कुछ जोन तय किए गए हैं और कुछ जगह यह ज्यादा होती है तो कुछ जगह कम होती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इन संभावनाओं के आधार पर भारत को 5 जोन बांटा गया है। जिसका मतलब होता है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा भूकंप आने का खतरा रहता है। ह जोन-5 में सबसे ज्यादा भूकंप आने की संभावना रहती है।

Related Articles

Back to top button
adplus-dvertising