Monday, 25 May 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड धंसा, बाल-बाल बची जान

Uncategorized | October 22, 2025 |
Share Facebook X WhatsApp

केरल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में कंक्रीट धंसने से हेलीकॉप्टर फंस गया। पुलिसकर्मियों और अग्निशमन दल ने धक्का देकर उसे बाहर निकाला। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, राष्ट्रपति सुरक्षित पंबा के लिए रवाना हुईं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार सुबह सबरीमाला मंदिर दर्शन के लिए जाते समय एक बड़ी दुर्घटना से बाल-बाल बचीं। उनका हेलीकॉप्टर केरल के पथानामथिट्टा जिले के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में लैंडिंग के दौरान अचानक कंक्रीट के गड्ढे में धंस गया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अग्निशमन दल ने तुरंत हेलीकॉप्टर को हाथ से धक्का देकर उन्हें बाहर निकाला। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। राष्ट्रपति मुर्मू सुरक्षित सड़क मार्ग से पंबा के लिए रवाना हो गईं। मौसम खराब होने के कारण यह वैकल्पिक लैंडिंग साइट बनाई थी, जहां कंक्रीट पूरी तरह नहीं जमा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *