Monday, 25 May 2026

Air India Express के विमान में तकनीकी खराबी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, पायलटों की सूझ-बूझ से टला हादसा

Uncategorized | October 22, 2025 |
Share Facebook X WhatsApp

डिब्रूगढ़ जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई और मजबूरन गुवाहाटी हवाईअड्डे पर लौटना पड़ा। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल देखा गया।

सूत्रों के मुताबिक, बोइंग 737 मैक्स 8 विमान ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (LGBI) से दोपहर 12:20 बजे उड़ान भरी थी और इसे 1:25 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचना था। लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले पायलटों ने विमान के विंग्स से जुड़ी एवियोनिक्स में गड़बड़ी महसूस की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलटों ने विमान को गुवाहाटी वापस लाने का निर्णय लिया।

एयरलाइन ने यात्रियों के लिए बाद में एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की। उड़ान संख्या IX-1186 शाम 6:20 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरकर सुरक्षित रूप से डिब्रूगढ़ पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *