Saturday, 16 May 2026

दुनिया की सबसे बड़ी चोरी… जब 7 मिनट में साफ हो गया म्यूजियम का खजाना

Uncategorized | October 22, 2025 |
Share Facebook X WhatsApp

 फ्रांस की राजधानी पेरिस के मशहूर लूव्र म्यूजियम में रविवार को चोरों ने 7 मिनट में डिस्क कटर से सेंध लगाकर बेशकीमती गहने चुरा लिए। लूव्र म्यूजियम में चोरी का इतिहास नया नहीं है – 1911 में यहां से लियोनार्डो दा विंची की मोना लिसा भी चुरा ली गई थी, जो दो साल बाद बरामद हुई।

इतिहास की सबसे बड़ी चोरियों में 1990 की घटना शामिल है, जब अमेरिका के इसाबेला स्टीवर्ट गार्डनर संग्रहालय, बोस्टन में दो चोर पुलिस वर्दी में घुसे और वर्मीर, रेम्ब्रांट, डेगास की 13 उत्कृष्ट कृतियां लेकर फरार हो गए जो अब तक नहीं मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *